यूनेस्को की सूची में अब भारत का कुंभ मेला
अब कुंभ मेला की पूरे विश्व में पहचान मिल गई है योग के बाद संयुक्त राष्ट्र को अपनी ओर खीचने में कामयाबी मिली है l यूनेस्को ने इस पवित्र मेले को ग्लोबल इनटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट में जगह दी है l
Kumbh Mela just inscribed on the Representative List of the Intangible Cultural Heritage of Humanity. Congratulations, #India #IntangibleHeritage #12COM
ℹ https://t.co/Vt9a4zn4rl pic.twitter.com/fwIxbHmAg3
— UNESCO (@UNESCO) December 7, 2017
यूनेस्को ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी l दुनिया के इस सबसे बड़े मेले में धार्मिक सोहार्द बनाये रखा है वो बेमिसाल है। यह कुंभ मेला हरिद्वार, इलाहाबाद, उज्जेन, और नासिक में आयोजन किया जाता है जो गंगा, क्षिप्रा और गोदावरी नदी के किनारे दुनिया की सबसे बड़े मेले का आयोजन होता है। इसका आयोजन प्रत्येक 12 साल में होता है यानी कुंभ मेला तीन-तीन साल के अंतराल से चारों स्थानों पर क्रमवार लगता है. इसमें करोड़ों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।
यूनेस्को के अधीनस्थ संगठन इंटरगर्वनमेंटल कमिटी फोर द सेफगार्डिंग ऑफ इन्टेंजिबल कल्चरल हेरीटेज ने दक्षिण कोरिया के जेजू में हुए अपने 12वें सत्र में कुंभ मेले को ‘मावनता के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल किया है और चार दिसंबर से शुरू हुआ यह सत्र नौ दिसंबर तक चलेगा।

