Breaking News 

मोदी भारत को विकास के असाधरण रास्ते पर ले जा रहे हैंः अॉस्ट्रेलियाई पीएम

चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अॉस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्‍कल्‍म टर्नबुल का राष्ट्रपति भवन पर औपचारिक स्वागत किया गया। यहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से भी हुई। इस दौरान टर्नबुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को तरक्की और विकास के असाधरण रास्ते पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की उपलब्धियां पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैं। हम भारत के और करीब आकर काम करने की कोशिश करेंगे।

टर्नबुल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मुलाकात करेंगे। राष्‍ट्रपति भवन में स्‍वागत के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिस्‍तर की वार्ता का दौर शुरू होगा।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बायो फ्यूल, क्‍लीन कोल, समेत नवीकरणीय ऊर्जा पर भी विचार विमर्श होगा। इसके अलावा सुरक्षा, पर्यावरण, खेल, तकनीक, विज्ञान और स्‍वस्‍थ्‍य सेवाओं के मुद्दे पर भी कुछ एमओयू साइन किए जाएंगे। बताते चलें कि टर्नबुल पहली बार भारत आए हैं।

इससे पहले अंतालया में वर्ष 2015 के दौरान जी 20 सम्‍मेलन से इतर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी मिल चुके हैं। होंगझु में भी दोनों नेताओं की मुलाकात पिछले वर्ष हुई थी। अपनी इस यात्रा के दौरान टर्नबुल मुंबई भी जाएंगे और कुछ कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।

 

Related posts

Leave a Comment