Breaking News 

मोदी जी के पास पुलिस है, आर्मी है, मगर मेरे पास सिर्फ सच्चाई है: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात दौरे के दौरान एक चुनावी रैली को संबोंधित करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र में सत्तारुढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के पास पुलिस, आर्मी और सरकार है, जबकि हमारे पास केवल सच्चाई है. वलसाड जिले के नाना पोन्धा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘मोदी जी के पास पुलिस और आर्मी है. गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की सरकार है, जबकि हमारे पास केवल सच्चाई है.”  दक्षिणी गुजरात के 3 दिवसीय दौरे पर गए राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरे पास सिर्फ सच्चाई है और कुछ भी नहीं. झूठ कभी जीत नहीं सकता है, सिर्फ सच ही जीतता है.’

इससे पहले राहुल गांधी यूपी के रायबरेली में हुए एनटीपीसी हादसे में मरीजों का हाल जानने के बाद सीधे गुजरात पहुंचे थे. राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को हिमाचल के साथ ही होगी.

Related posts

Leave a Comment