Featured Article News Security 

मिलिए बाइकर मित्सु चावड़ा से, गृहमंत्री ने क्यों की मित्सु की सराहना!

गुजरात के सूरत की 23 साल की महिला बाइकर मित्सु चावड़ा ने छोटी उम्र में बड़ा अभियान चला रखा है। मित्सु के मिशन का नाम है – ‘राइड फॉर सोल्जर्स’। इस मिशन के तहत मित्सु घायल सैनिकों और सुरक्षा बलों के लिए जागरूकता करने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों के 120 शहरों से गुजरते हुए 17,000 किलोमीटर का सफर करेंगी।

इसी क्रम में मित्सु ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मित्सु के इस अभियान की प्रशंसा की है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में इस युवा महिला बाइकर के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि “मैं मित्सु चावड़ा से मिला, जो भारत के 102 शहरों की बाइक यात्रा पर निकली हैं। उनका लक्ष्य लोगों के बीच यह जागरुकता फैलाना है कि किन-किन मुश्किलों से युद्ध में घायल जवानों को गुजरना पड़ता है। मैं उसके प्रयासों की सराहना करता हूं और उनके मिशन के सफलता कि कामना करता हूँ।”

अपने अभियान राइड फॉर सोल्जर्स के लिए मित्सु अब तक कुल 11, 000 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी हैं। अपनी इस भारत व्यापी यात्रा में मित्सु स्कूलों, कॉलेजों और क्लबों में लोगों को युद्ध में घायल सैनिकों के त्याग और समर्पण के बारे में बताती हैं। अपने सम्बोधन में वह लोगों को शपथ भी दिलवाती हैं कि वो कभी युद्ध में घायल सैनिकों का निरादर नहीं करेंगे।

मात्र 23 साल कि उम्र में इतनी बड़ा अभियान चलना वाकई कबीले तारीफ है। मित्सु का कहना है कि वे अपने 25वें जन्मदिन को यादगार बनना चाहती हैं और वह चाहती हैं कि कम से कम देश के 25,000 लोगों के बीच सैनिकों के बारे में जागरूकता पैदा कर सकें। मित्सु के जज्बे को सलाम! जय हिन्दी!

Related posts

Leave a Comment