Breaking News 

ममता बनर्जी का आदेश- मोहर्रम के दौरान नहीं कर सकेंगे दुर्गा मूर्ति विसर्जन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक फैसले से फिर विवाद उत्पन्न हो सकता है। सांप्रदायिक तुष्टिकरण को लेकर अक्सर भाजपा के निशाने पर रहने वाली ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि मोहर्रम के कारण इस साल दुर्गा पूजा के बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन पर 30 सितंबर की शाम 6 बजे से लेकर 1 अक्टूबर तक रोक रहेगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा, ‘इस वर्ष दुर्गा पूजा और मुहर्रम एक ही दिन पड़ रहा है। मोहर्रम के 24 घंटों को छोड़कर 2, 3 और 4 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जा सकता है।’ ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मुहर्रम के जुलूसों के चलते दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन पर यह रोक रहेगी। कोलकाता हाईकोर्ट में पिछले साल दायर की गई तमाम जनहित याचिकाओं के बावजूद इस साल भी ऐसा किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment