Breaking News 

ममता ने किया भाजपा के खिलाफ महागठबंधन का आह्वान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा के खिलाफ हुंकार भरते हुए आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाने के लिए विरोधी दलों को एकजुट होने के लिए महागठबंधन करने आह्वान किया है।
गुरुवार को कांग्रेस के गढ़ मालदा के डी एस मैदान में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी जनसभा को संबोधित कर रही थी। सभा में उन्होंने भाजपा व माकपा पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि दो दिनों पहले एक हिंदी चैनल पर भाजपा नेता ने मुझ पर निशाना साधते हुए किन्नर कहा था। मुझे बड़ा आश्चर्य लगा कि कोई मेरे माता-पिता को निशाना बनाकर इस प्रकार की हरकत कर सकता है। अगर यह घटना दूसरी जगह होती तो इसका जोरदार विरोध होता। मैं हिंदू लड़की हूं। मुस्लिमों के घर जाकर उनका भोजन करेंगे, अल्लाह का गुनगान करेंगे। मेरे घर में भी कालीपूजा होती है। हिंदुत्व अगर सीखना होगा  तो रामकृष्ण परमहंस से सीखेंगे। राम के नाम का सहारा लेकर दंगेबाज भाजपा से नहीं सीखेंगे।

ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के एक नेता ने कुछ दिनों पहले नक्सलबाड़ी के एक व्यक्ति के घर में भोजन किया था। कहा जाता है कि उसे धमकी देकर तृकां में शामिल करवाया गया है। राज्य में भाजपा अब संत्रास फैला रही है। लोगों को झूठी बात करके उसे बरगलाया जा रहा है। पूरे दिन टेलीविजन पर बैठकर झूठी बातें कही जाती हैं।

 

Related posts

Leave a Comment