भौतिकी जगत के एक चमकीला सितारे स्टीफेन हॉकिंग का निधन!
बिग बैंग व ब्लैक होल की थ्योरी देने वाले महान वैज्ञानिक प्रोफेसर स्टीफेन हॉकिंग का 76 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनका जन्म इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में 8 जनवरी 1942 को हुआ था। उनके जन्म तिथि के बारे में सबसे रोचक तथ्य यह थी की उनके जन्म से ठीक 300 साल पहले 8 जनवरी 1642 को महान वैज्ञानिक गैलिलिओ का भी जन्म हुआ था। प्रो. हॉकिंग को 12 मानद डिग्रियां और 12 अगस्त 2009 को अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।
परिवार के एक प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार, 14 मार्च 2018 की सुबह अपने घर कैंब्रिज में उनकी मृत्यु हो गई। हॉकिंग के तीन बच्चे लूसी, रॉबर्ट और टिम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमें बेहद दुःख है की हमारे प्यारे पिता आज हमे छोड़कर चले गए। प्रो. हॉकिंग 21 साल की उम्र में ही एम्योट्रॉफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हो गए थे। इसके कारण उनके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों का मानना था की वो 2 से 5 साल तक मुश्किल से जिवित रह सकते हैं लेकिन इस भयानक बीमारी को मात देकर वो दशकों जिएं।
हॉकिंग ऐसे पहले सख्श थे जो इस बीमारी के साथ इतने लम्बे समय तक जिवित रहे। 2014 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ रिलीज हुई थी।
महज 21 साल की उम्र में इतनी भयानक बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और एक पर एक चौंकाने वाले शोध दुनियां के सामने रखते गए। 1965 में ‘प्रॉपर्टीज ऑफ एक्सपैंडिंग यूनिवर्सेस’ विषय पर उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की थी।
विज्ञान के संसार में जिस क्षेत्र में योगदान के लिए स्टीफेन हॉकिंग ने प्रसिद्धि प्राप्त की थी वह कोस्मोलॉजी (cosmology) जिसके अंतर्गत ब्रह्मांड की उत्पत्ति, संरचना और स्पेस- टाइम रिलेशनशिप के बारे में अध्ययन किया जाता है। उन्हें कोस्मोलॉजी का विशेषज्ञ माना जाता है जिसके बदौलत वो बिग बैंग और ब्लैक थ्योरी की परिभाषा गढ़ पाने में कामयाब हो सके । उनके द्वारा लिखित किताब ‘A Brief History Of Time’ दुनियां की अमूल्य पुस्तकों में से एक है। आज दुनिया उन्हें एक महान सैद्धांतिक भौतिकी विज्ञानी के रूप में जानती है।
Writer at India Alive


