Breaking News 

भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया. इंटरसेप्शन टैक्नोलॉजी वाली इस मिसाइल ने ट्रायल के दौरान जमीन से 97 किलोमीटर की ऊंचाई पर दुश्मन मिसाइल को ढेर कर दिया.

 उन्नत तकनीकी वाली इस मिसाइल का सफल परीक्षण भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. जो बैलेस्टिक मिसाइल वाले दुश्मन देशों को जवाब देने के लिए बड़ा हथियार बनेगी और भारत के सुरक्षा कवच का काम करेगी. इस मिसाइल से भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा होगा. खासकर पाकिस्तान और चीन के हमलों का जवाब देने के लिए ये मिसाइल भारत के लिए काफी अहम रोल अदा कर सकती है.
भारत के दोनों पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर चुके हैं. पाकिस्तान ने जनवरी 2017 में ही अपनी बैलिस्टिक मिसाइल अबाबील का सफल परीक्षण किया था. अबाबील न सिर्फ 2200 किलोमीटर की दूरी तक जमीन से जमीन तक मार करने में सक्षम है बल्कि उसके जरिए परमाणु हथियार भी ले जाया जा सकता है.

Related posts

Leave a Comment