Breaking News 

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा देश का पहला मानवरहित टैंक

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मानव रहित, रिमोट से संचालित टैंक विकसित किया है. ये टैंक निगरानी करने, सुरंग का पता लगाने और परमाणु व जैविक खतरों का सर्वेक्षण करने में सक्षम है. इस टैंक को MUNTRA नाम दिया गया है और ये देश का पहला मानवरहित टैंक है.

मुंत्रा-एस का निर्माण जमीन पर मानवरहित निगरानी मिशन, MUNTRA-एम सुरंग का पता लगाने और MUNTRA-एन ऐसे इलाकों का पता लगाने के लिए है, जहां परमाणु या जैविक हथियारों का जोखिम हो.

इन टैंकों का परीक्षण राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों के तेज तापमान में किया गया है. परीक्षण के दौरान सेना ने इस टैंक को सफलापूर्वक संचालित किया. इसमें निगरानी रडार, कैमरा, लेजर रेंज का पता लगाने वाली डिवाइस है. इससे जमीन पर 15 किलोमीटर की दूरी तक भारी वाहनों का पता लगाया जा सकता है.

अवदी के लड़ाकू वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (CVRDE) ने इस टैंक का निर्माण और परीक्षण सेना के लिए किया है. लेकिन अर्धसैनिक बल इस टैंक को नक्सल प्रभावित इलाकों में इस्तेमाल करना चाहते हैं, इसके लिए इस टैंक में कुछ बदलाव की जरूरत होगी.

 

Related posts

Leave a Comment