भारतीय इंजीनियरों का कमाल, आप भी कहेंगे- ‘वाह इंडिया’
भारतीय इंजीनियरों ने अपने टैलेंट का एक और कारनामा दिखाया है। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ काम करने वाली एक प्राइवेट कंपनी के इंजीनियरों ने ‘अंडर वाटर टनल’ बनाकर अपनी इंजीनियरिंग का लोहा मनवा लिया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस काम को जुलाई में पूरा होना था, लेकिन यह उससे काफी पहले ही पूरा हो चुका है। दरअसल ईस्ट-वेस्ट मेट्रो को जोड़ने के लिए भारत में पहली बार अपनी तरह की ‘अंडर वाटर टनल’ बनाई गई है। इसके तहत इंजीनियरों ने हुगली नदी के नीचे टनल बनाकर कोलकाता और हावड़ा के बीच मेट्रो लिंक जोड़ दिया है। नदी के नीचे 502 मीटर लंबी सुरंग खोदने के लिए एक बड़ी टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया।

