Featured Article Interesting 

टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया

1- ‘भानगढ़ का किला’ India’s Most Haunted Place

एक कहानी के अनुसार, आज जहाँ भानगढ़ का किला है वहाँ कभी योगी बालूनाथ का तपस्थल हुआ करता था। लेकिन जब महाराजा भगवंतदास ने योगी बालूनाथ के सामने वहाँ किला बनाए के इच्छा प्रकट की तो योगी जी ने उन्हें इस वचन के साथ भानगढ़ किले के निर्माण की अनुमति दी थी कि किले की परछाई किसी भी कीमत पर उसके तपस्थल पर नहीं पड़नी चाहिए।

महाराजा भगवंतदास ने तो अपने वचन का मान रखा, किंतु उसके वंशज माधोसिंह इस वचन की अवहेलना करते हुए किले की ऊपरी मंज़िलों का निर्माण करवाने लगे। ऊपरी मंज़िलों के निर्माण के कारण योगी बालूनाथ के तपस्थल पर भानगढ़ किले की परछाई पड़ गई।

ऐसा होने पर योगी बालूनाथ ने क्रोधित होकर श्राप दे दिया कि यह किला आबाद नहीं रहेगा। उनके श्राप के प्रभाव में किला ध्वस्त हो गया।

दोस्तों ,आज भानगढ़ का ये किला उजाड़ स्थिति में पड़ा हुआ है. लोगों की माने तो यहाँ से रात में किसी के रोने और चिल्लाने की तेज आवाजें आते हैं. कई बार यहाँ एक साये को भी भटकते हुए देखने की बात कही गई है.

2- थ्री किंग्स चर्च – वेलसाओ – गोवा

कहते है की गोवा के किंग्स चर्च में तीन पुर्तगाली राजाओ की आत्मा भटकती है और कई बार चर्च में आए लोगों को इनकी मौजूदगी का एहसास भी होता है। यहां के लोगों का कहना है की किसी समय यहां तीन पुर्तगाली राजा हुआ करते थे। इनमें वर्चस्व को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती थी। एक बार होल्गेर नाम के एक राजा ने अन्य दोनों राजाओं को इस चर्च में आमंत्रित किया और धोखे से जहर देकर मार दिया। जब लोगों को होल्गेर की इस करतूत का पता चला तो उन्होंने इसके महल को घेर लिया। जनता के आक्रोश को देखकर तीसरे राजा ने आत्महत्या कर ली। तीनों राजाओं के शव को इसी चर्च में दफना दिया गया। इसके बाद से ही इस चर्च में भूतों का निवास माना जाता है।

Summary
टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया ....................India Alive
Article Name
टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया ....................India Alive
Description
महाराजा भगवंतदास ने तो अपने वचन का मान रखा, किंतु उसके वंशज माधोसिंह इस वचन की अवहेलना करते हुए किले की ऊपरी मंज़िलों का निर्माण करवाने लगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment