बिहार में मोदी की बहार है, फिर से नीतीशे कुमार… छठवीं बार बने CM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके नए सहयोगी बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसी के साथ बिहार में नए गठबंधन की शुरुआत हो गई है. अन्य मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी. राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण 28 जुलाई को कराने का निर्णय लिया है.
बता दें कि बुधवार शाम को सियासी ड्रामे का अंत कुछ ऐसा ही हुआ कि बिहार की राजनीति में सबकुछ बदल गया. सत्ता पर विराजमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफा दे दिया. लेकिन कुछ ही घंटों बाद बीजेपी के समर्थन से उनकी सत्ता में वापसी भी तय हो गई.

