Breaking News 

बनारस में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अल्पसंख्यक महिलाओं से ‘संवाद’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डीरेका में 700 अल्पसंख्यक महिलाओं से ‘संवाद’ करेंगे। यह महिलाएं अब स्वतंत्र अथवा किसी संस्था के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचेंगी। पीएम मदरसों के 10 छात्रों को सम्मानित भी करेंगे। हालांकि समाज कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में मदरसों को सभ्रांत मुस्लिम महिलाएं लाने की जिम्मेदारी सौंपने पर विरोध के स्वर उठने लगे थे। इसे देखते हुए सोमवार को मदरसा प्रबंधकों-प्रधानाचार्यो की बैठक रद कर दी गई। बताया गया है कि मुस्लिम महिलाएं स्वतंत्र रूप से अथवा किसी संस्था के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचेंगी।

दरअसल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव के अवकाश पर रहने के कारण समाज कल्याण अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने जिले के सभी २३ अनुदानित मदरसों के प्रबंधकों प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर हर मदरसे से 25-25 शिक्षिकाओं व क्षेत्र की सभ्रांत मुस्लिम महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का पत्र 16 सितंबर को मदरसों में पहुंचा तो विरोध के कुछ स्वर उठे। मदरसा शिक्षकों की नाराजगी से मामला कहीं तूल न पकड़े इसलिए रविवार अवकाश के दिन दूसरा आदेश जारी किया गया। इसमें पीएम के कार्यक्रम की तैयारी के लिए 18 सितंबर को बुलाई गई बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की बात कही गई।

Related posts

Leave a Comment