Featured Article Sports 

फीफा विश्व कप-2018

14 जून से रूस के मॉस्को शहर में फीफा विश्वकप 2018 का आयोजन होगा। यह खेल 32 दिनों तक चलेगा और इसमें दुनिया भर की 32 टीमें शामिल होगी। चार सालों में होने वाले इस मेगा इवेंट में 32 टीमों के बीच कुल 64 मैच खेले जायेंगे। फीफा विश्व कप की शुरुआत 13 जुलाई 1930 से हुई थी और इसके इतिहास में ब्राज़ील को सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियनशिप जीतने का ख़िताब प्राप्त है। मौजूदा चैंपियन जर्मनी और इटली अब तक 4-4 बार ये ख़िताब अपने नाम कर चुके हैं।

भारत आज तक फीफा विश्व कप में नहीं खेल पाया है। 1950 में भारत ने फीफा के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन जानकारों के मुताबिक उस समय भारतीय खिलाड़ी नंगे पैर फुटबॉल खेलते थे और टूर्नामेंट में नंगे पैर खेलने की इजाजत नहीं थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय भारत के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपने खिलाड़िओं को ब्राजील भेज पाता।

इतने सालों में आज भी भारत में फुटबॉल के खेल के हालातों में कुछ खास सुधार नहीं है। अभी हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वो लोगों से स्टेडियम में आकर फुटबॉल मैच देखने की अपील कर रहे थे। इस वीडियो से देश में फुटबॉल मैच के हालत साफ़ बयां होते हैं।

लेकिन अगर पूरी दुनिया करें तो फीफा दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सिंगल स्पोर्ट्स इवेंट है। अगर स्टेडियम में किसी मैच को देखने के लिए पहुंची भीड़ की बात करें, तो ये रिकॉर्ड भी फुटबॉल के ही नाम है। 1950 के वर्ल्डकप फाइनल मैच को देखने के लिए 1 लाख 99 हजार 854 लोग स्टेडियम पहुंचे थे। दुनिया भर के 211 देशों के कुल 27 करोड़ लोग फुटबॉल खेलते हैं।

इस खेल की लोकप्रियता की एक वजह है इसकी सरलता, जिस कारण लोग इस खेल को ना सिर्फ आसानी से खेल पाते हैं, बल्कि उसे समझना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इस खेल से जुड़ी वो 7 खास बातें, जिस कारण ये खेल दुनिया भर में लोकप्रिय है:-

सबसे आसान नियम:- फुटबॉल को बिना हाथ लगाए प्रतिद्वंदी गोल पोस्ट में डालना, फुटबॉल का सबसे बड़ा नियम है। ऐसी सरल नियम के कारण इस खेल को सभी पसंद करते हैं।

सबसे सस्ता खेल:- इस खेल को खेलने के लिए महंगे संसाधन की जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ एक बॉल की जरूरत होती है।

खास बॉडी टाइप की जरूरत नहीं:- यह खेल उन चंद खेलों में से है, जिसमें किसी खास बॉडी टाइप की जरूरत नहीं पड़ती है। इस कारण हर किस्म के लोगों इसमें सामान मौका है।

155 सालों से नहीं बदले नियम:- 1863 में मॉडर्न फुटबॉल के नियम बने थे। तब से लेकर अभी तक इसके नियमों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

हर सीजन में खेला जा सकता है:- फुटबॉल का कोई ऑफ सीजन नहीं होता है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक ये हर सीजन में खेला जा सकता है।

90 मिनट का खेल:- हमारा दिमाग एक बार में 90 मिनट से 120 मिनट तक ही फोकस कर पाता है। इसके बाद इसे ब्रेक की जरूरत होती है। ऐसी टाइम फ्रेम को ध्यान में रखकर फुटबॉल का खेल 90 मिनट तक रखा गया है।

सबसे ज्यादा फैंस:- दुनिया भर के 27 करोड़ लोग अगर फुटबॉल खेलते हैं तो इसके फैंस की संख्या भी 3 अरब के करीब है।

Related posts

Leave a Comment