प्रकाश पर्व पर मोदी-नीतीश साथ-साथ
गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 350 साल पहले एक ऐसे दिव्यात्मा का जन्म हुआ जिसने मानवता को एक दिशा दी. पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व के सफल आयोजन के लिए बिहार की जनता और नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने शराबबंदी पर भी नीतीश कुमार के प्रयासों की जमकर तारीफ की.
पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व के सफल आयोजन के लिए बिहार की जनता और नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व हमें मानवता के लिए किस रास्ते पर चलना है, हमारे संस्कार, मूल्य क्या है, इसके लिए स्मरण करके नए उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का अवसर है. उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की वीरता के साथ धीरता और त्याग की पराकाष्ठा को भी नहीं भूला जा सकता. उन्होंने बुराइयों, ऊंच-नीच, जातिवाद से लड़कर समाज को एक रखन के लिए काम किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें वीरता भी चाहिए, धीरता भी चाहिए, शौर्य भी चाहिए और पराक्रम भी चाहिए, जो सारे गुण गुरु गोविंद सिंह महाराज में थे.
Guru Gobind Singh ji’s entire life was devoted to serving people and fighting for values of truth, justice and compassion. #350thPrakashParv
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2017


