Breaking News News Science 

पुलिस को लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए: राजनाथ सिंह

इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा आयोजित सालाना ‘प्रतिभा व्याख्यान’ में गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस को आम आदमी की पीड़ा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस को जनमानस की पीड़ा समझने की क्षमता विकसित करनी होगी। केन्द्रीय गृह मंत्री इस अवसर कहा कि कठोर और अनुचित बल प्रयोग कभी लाभप्रद नहीं हो सकता। जन सेवा के लिए संवेदना जरूरी है।

पुलिस की संवेदना पर बात करते हुये अपने व्यक्तिगत अनुभव शेयर किए। श्री राजनाथ सिंह ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह अपने साथी छात्रों की मांग को लेकर धरना करते थे तो पुलिस उनके साथ किस तरीके से पेश आती थी। उन्होने कहा कि जमाने के साथ पुलिस को बदलाव कि जरूरत है। इसके लिए यह भी जरूरी है कि जनसामान्य पुलिस के प्रति अच्छा भाव रखे।

गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के 30वें स्थापना दिवस पर कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद से निपटने में जो कामयाबी मिली है, उसमें सबसे अधिक योगदान इंटेलिजेंस ब्यूरो का है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की सटीक सूचना के आधार पर ही सुरक्षा बलों सफलता पूर्वक अपना ऑपरेशन कर पाते हैं।

पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण हेतु तकनीकी के प्रयोग की वकालत करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अपराधियों से निपटने में तकनीक का कोई विकल्प नहीं है। आज के समय अपराधी भी आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनसे निपटने के लिए समय पर सटीक सूचना हासिल करने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से आधुनिक बनना आवश्यक है।

Related posts

Leave a Comment