Breaking News 

पुलवामा में घर में छिपे आतंकियों से मुठभेड़, 2 आतंकी हुए ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों से CRPF और पुलिस की मुठभेड़ जारी है. पुलवामा के बामनू इलाके में अब तक 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. आतंकियों के खिलाफा ऑपरेशन जारी है. आतंकी घर में छिपे हैं.

वहीं इससे पहले अवंतीपुरा में सुरक्षाबलों के घेरे में आया हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू और साथी सैफुल्ला मीर समेत तीनों आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. रविवार शाम पुलवामा के मालंगपुरा इलाके में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें घेर लिया था. आतंकियों के खिलाफ सेना, पुलिस और CRPF का संयुक्त अभियान जारी रहा. किसी तरह की कोई मुठभेड़ नहीं हुई. बताया जा रहा है कि आतंकी मौका देखकर फरार हो गए.

Related posts

Leave a Comment