Breaking News 

पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, कहा – एक बार फिर सेवा करने का मौका दीजिए

गुजरात सत्तारूढ़ पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन सर्गर्मियां तेज हैं. चुनाव से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक पत्र के जरिये गुजरात की जनता को संदेश दिया है. पत्र में पीएम मोदी ने लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की है. पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि गुजरात के आने वाले चुनाव में एक बार फिर सेवा करने का मौक़ा दीजिए. उन्होंने लिखा कि मेरे लिए गुजरात मेरी आत्मा और भारत परमात्मा है.

गुजराती भाषा में लिखे गए इस पत्र में पीएम मोदी ने कहा, “याद करें 22 साल पहले गुजरात कैसा था. आज गुजरात और विकास एक दूसरे के पर्याय बने हैं. इसलिए हम सब जातिवाद नहीं, विकासवाद को बढ़ावा देंगे, कौमवाद को नहीं, विकासवाद से गुजरात से मज़बूत करेंगे. वंशवाद से नहीं, विकासवाद से गुजरात में सामाजिक न्याय को मज़बूत बनाएंगे, परिवारवाद को नहीं, विकासवाद से देश और राज्य के ग़रीबों की मदद करेंगे.’

गुजरात में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के छह दिवसीय ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ की शुरुआत की. इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता विकास के संदेश के साथ मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं. घर-घर जाकर प्रचार करने के इस तरीके के माध्यम से पार्टी ने राज्य के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत मत डालने वाले लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई है.

Related posts

Leave a Comment