Breaking News 

नॉर्थ कोरिया के ऊपर से US बॉम्बर्स ने भरी उड़ान

अमेरिका-नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव बरकरार है. मंगलवार की देर रात अमेरिकी मिलिट्री के बॉ़म्बर्स ने नॉर्थ कोरिया के पेनिसुला इलाके के ऊपर फ्लाई किया. अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की. बता दें कि ऐसा यूएस के मिलिट्री प्लेन ने तब किया जब कुछ देर पहले ही प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने मीटिंग की थी. उस मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों के साथ इस बात पर चर्चा की थी कि नॉर्थ कोरिया की किसी धमकी का कैसे जवाब दिया जाए?

हाल के दिनों में नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हलचल बढ़ा दी है. कुछ हफ्ते पहले किम जोंग उन के आदेश पर जापान के ऊपर से नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल छोड़ा. इससे पहले छठवीं बार परमाणु टेस्ट भी किया था. नॉर्थ कोरिया लगातार ऐसी मिसाइलें बना रहा है जो सीधे अमेरिका तक हमले में सक्षम होंगी. इसी कारण अमेरिका इससे परेशान है.

अमेरिकी एयरफोर्स के दो बॉम्बर्स B-1B और फाइटर प्लेन  F-15K ने उड़ान भरी. ये साउथ कोरिया के गुआम एयरबेस पर अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. बुधवार को साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ की ओर से जारी बयान में बॉम्बर्स के फ्लाई करने की पुष्टि की गई. साउथ कोरिया के एयरस्पेस में प्रवेश के बाद दो बॉम्बर्स ने पूर्वी तट पर एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल ड्रिल भी की.

Related posts

Leave a Comment