News Social Media Technology हिन्दी लेख 

दुनिया की सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के स्थापना के 12 वर्ष पुरे

ट्विटर एक ऐसी सोशल नेटवर्किंग साइट है जिसके जरिये उपयोगकर्ता अपनी अद्यतन जानकारियां, जिन्हे ट्वीट्स कहते हैं, एक दूसरे को भेज और पढ़ सकते हैं। 21 मार्च 2006 को चार लोगो द्वारा स्थापित की गयी इस साइट ने ऑनलाइन संवाद अदायगी में क्रांति ला दी। ट्विटर आज अपनी स्थापना के 12 वर्ष पुरे कर रही है। दुनिया भर के नामचीन लोग इसी के जरिये अपनी बात सबके सामने रखते हैं। इतने वर्षों में और भी कई सारे वेबसाइट आए लेकिन ट्विटर की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ट्विटर में 140 शब्दों तक के सन्देश को एक बार में भेजा जा सकता है।

स्थापना:-
चार लोगों (जैक डॉर्सी,नोह ग्लास,बीज स्टोन और इवान विलियम्स) ने मिलकर इसकी स्थापना 21 मार्च 2006 को की थी लेकिन यह 15 जुलाई 2006 को आधिकारिक रूप से लॉन्च हुआ। इसका मुख्यालय अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को में है। 22 मार्च 2006 को ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने सबसे पहला ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर’। अप्रैल 2009 आते-आते तक इसके यूजर्स की संख्या 60 लाख तक पहुंच गई।

लोगो:-
इसके लोगो में मौजूद चिड़ियां का नाम लैरी है। दरअसल इसका नाम अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया है।
ट्विटर शब्द का मतलब था चिड़ियां की चहचहाहट और और दूसरा मतलब था सूचनाओं की बौछार।

रिकॉर्ड्स और लोकप्रियता:-
25 जून को माइकल जैक्सन की मृत्यु के दिन 456 ट्वीट प्रति सेकंड किये गए जो उस समय रिकॉर्ड थे। जनवरी 2010 को अंतरिक्ष से पहला ट्वीट किया गया। उसी साल अप्रैल माह तक यूजर्स की संख्या 10.5 करोड़ तक पहुंच गई। जून आते-आते तक 6.5 करोड़ ट्वीट रोजाना होने लगे। 21 मार्च 2012 को 14 करोड़ यूजर्स की संख्या और 34 करोड़ ट्वीट रोजाना होने लगे। 3 अगस्त 2013 को 1,43,199 ट्वीट प्रति सेकंड का नया रिकॉर्ड बना। अप्रैल 2015 तक 30 करोड़ यूजर्स की संख्या हो गई। सितम्बर 2016 से 140 अक्षरों की सीमा को समाप्त कर दिया गया।

Related posts

Leave a Comment