Breaking News 

दाऊद को पकड़ना बस समय की बात: राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को साफ किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम पद की रेस में नहीं है। राजनाथ कहा, ‘मैं देश का गृहमंत्री हूं और अगर अब सीएम बनूंगा तो दूसरों के साथ अन्याय होगा। एक इंटरव्यू में गृहमंत्री ने साथ ही कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसे पकड़ना अब बस समय की बात है।

यूपी में चुनाव में खुद को सीए पद की रेस से बाहर बताने वाले राजनाथ ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 250 सीटें जीतने का दावा भी किया। गृहमंत्री ने कहा, ‘अब एसपी और बीएसपी को तय करना है कि बीजेपी सरकार में विपक्ष में कौन होगा।’ राम मंदिर के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि यह बीजेपी के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बीजेपी बांटने की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

Related posts

Leave a Comment