Breaking News 

जावड़ेकर ने केरल सरकार को घेरा,बोले-‘राज्य में हो रही है हत्या की राजनीति’

केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में सत्ता पर काबिज वामपंथी सरकार की तुलना माओवादियों से की है। जावड़ेकर ने राज्य सरकार पर ‘हत्या की राजनीति’ करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा की केरल में मर्डर पॉलिटिक्स का चलन देखने को मिल रहा है। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केरल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केरल में तीन दिन की ‘जन रक्षा यात्रा ‘ पर रहेंगे।

केरल की सीपीआई (एम) की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सिस्ट नहीं है, ये कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ माओइस्ट है। उन्होंने कहा की सीपीआई (एम) हिंसा में यकीन करती है। उन्होंने कहा कि सीपीआई (एम ) जब भी सत्ता में आती है तो अपने विरोधियो के खिलाफ हत्या की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रकाश जावड़ेकर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में अब तक 124 बीजेपी वर्कर्स मारे गए है। 14 पार्टी वर्कर्स की हत्या पिछले डेढ़ साल में हुई है। इन हत्याकांड में शामिल लोगो को सरकार ने हमेशा पनाह देने का काम किया है।

Related posts

Leave a Comment