जानिये महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था, ये रहती है भस्म आरती की ड्रेस, पढ़िये
इसका है ऑनलाइन विकल्प
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर परिसर समिति द्वारा दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। हालांकि, मंदिर में जाने से पहले आपको ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जैसे ही आप बुकिंग एक्सेप्ट करेंगे, आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। इसके अलावा जो लोग मंदिर नहीं आ सकते उनके लिए लाइव आरती में शामिल होने का भी विकल्प है।
ये रहता है टिकट
आपको बता दें कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्त रोजाना सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 750 और 1500 रुपए के टिकट पर जाकर गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। आगंतुक बड़ा गणेश मंदिर के पास प्रोटोकॉल कार्यालय काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि यहां टिकट के लिए काफी लंबी कतारें लगती हैं।
भस्म आरती में धारण किये जाते है ये वस्त्र
भस्म आरती के नियम आरती के दर्शन करने के कुछ विशेष नियम होते हैं। यहां सिर्फ पुजारियों को ही आरती करने का अधिकार दिया जाएगा, बाकी लोग ही देख सकेंगे। इस आरती को देखने के लिए पुरुषों को केवल धोती पहननी होती है, जबकि महिलाओं को आरती के दौरान सिर पर घूंघट करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि उस समय भगवान शिव निराकार रूप में होते हैं और महिलाओं को भगवान के इस रूप के दर्शन की अनुमति कदापि नहीं होती है।

