जानियें क्यों दो पहिया वाहनों में होती है डिस्क ब्रेक, पढ़िये
क्या आप ये जानते है कि दो पहिया वाहनों में दिए गए डिस्क ब्रेक में आखिर छेद क्यों होता है। दरअसल, दो पहिया वाहनों में डिस्क ब्रेक की जो प्लेट दी जाती है उसमें छेद, सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं बने होते हैं। आपने गौर किया होगा कि बाइक या स्कूटर चलाते समय जब अचानक ब्रेक लगाते हैं तो डिस्क ब्रेक की प्लेट और ब्रेक पैड के बीच घर्षण होता है। इस घर्षण से होने वाली गर्मी, इन छेदों के जरिए बाहर निकल जाती हैं। जिससे डिस्क प्लेट ठंडी होती है और ब्रेक लगाने पर भी ये काम करती है। इससे दुघर्टना का खतरा काफी कम होता है।
इससे कंट्रोल करना होता है आसान
यही नहीं, डिस्क ब्रेक की वजह से बाइक और स्कूटर का बैलेंस बेहतर होता है। कई बार बाइक या स्कूटर को पानी या मिट्टी वाली जगहों पर भी चलाया जाता है। जिससे ड्रम ब्रेक पर मिट्टी जम जाती है और पानी की वजह से ब्रेक अच्छे से काम नहीं करता। ऐसे में डिस्क ब्रेक ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। डिस्क ब्रेक की प्लेट में बने हुए छेदों के जरिए पानी हटता रहता है और ब्रेक लगाने में कोई समस्या नहीं होती, साथ ही इससे बाइक या स्कूटर को कंट्रोल करना आसान होता है।
डिजाइन लगती है काफी बेहतर
इसके अलावा, डिस्क ब्रेक की प्लेट पर बने छेद से बाइक की डिजाइन भी काफी बेहतर लगती है। ड्रम ब्रेक वाली बाइक और स्कूटर के मुकाबले डिस्क ब्रेक वाली बाइक या स्कूटर में इसका बढ़िया लुक आता है।

