जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी: सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि राहुल गांधी की प्रोन्नति जल्द ही पार्टी प्रमुख के रूप में होगी। एक रिपोर्टर के सोनिया गांधी से यह पूछे पर कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब प्रोन्नति मिलेगी, कांग्रेस अध्यक्ष ने तपाक से कहा-‘जल्द ही ऐसा होगा।’
दरअसल जल्द ही कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव होने वाले हैं। कई राज्यों के पार्टी प्रमुखों ने राहुल गांधी को पार्टी सुप्रीमो बनाने के लिए पहले ही प्रस्ताव पारित कर रखे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिवाली के बाद राहुल गांधी अपनी मां से कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण कर सकते हैं।
बता दें कि राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पार्टी में ही काफी दिनों से उठ रही है। अब तो कुछ राज्यों की कांग्रेस ने एक प्रस्तावों के माध्यम से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी उठाई है।

