Breaking News 

जम्मू-कश्मीर में PAK की तरफ से सुबह से फायरिंग, सांबा सेक्टर में एक लड़की ने तोड़ा दम, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से फायरिंग हो रही है. रामगढ़ के सांबा सेक्टर में भारी गोले भी फेंके गए, जिसमें दो नागरिकों के घायल होने की खबर है. फायरिंग में एक लड़की की मौत हो गई है. बीएसएफ फायरिंग का जवाब दे रही है. इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सुबह 6.30 बजे से फायरिंग शुरू हो गई थी. उधर, अरनिया में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में 4 लोग घायल हो गए हैं.

उधर, कलाल के नौसेरा सेक्टर में सुबह 5.30 बजे के बाद सीज फायर का उल्लंघन किया गया. सीमापार से यहां मोर्टार फेंके गए, हालांकि यहां किसी नुकसान की खबर नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांदीपुरा में भी सिक्योरिटी फोर्सेज और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

Related posts

Leave a Comment