Breaking News 

जम्मू कश्मीर में हिज्ब आतंकी समेत दो गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने बुधवार को पुलवामा में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को गिरफ्तार करने के अलावा आतंकवादियों के मददगार वाहन चालक को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के पालपोरा गांव में आतंकियों के देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने रात नौ बजे घेराबंदी कर कुछ मकानों की तलाशी ली। गांव में एक ही आतंकी था।

उसने सुरक्षाबलों को देखते ही गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान हिलाल अहमद बट के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। इस दौरान राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने पुलवामा के पास एक स्थानीय वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम अब्दुल रशीद है। बताया जाता है कि वह लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को एक से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाता था।

Related posts

Leave a Comment