News Security Trending 

जब रो पड़े कड़क गृहमंत्री राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। पूर्व में वो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय कृषि मंत्री भी रहे हैं। श्री सिंह अपने व्यक्तित्व केअनुरूप कड़ाई से आतंकवाद के खिलाफ सफल रहे हैं।

इसके साथ ही शहीद जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए भी गृहमंत्री ने कई कदम उठाए हैं। भारत के वीर जैसे पहल से शहीदों के परिवारों को सीधा सम्बल मिल रहा है। इसी क्रम में राजनाथ सिंह के व्यक्तित्व का एक और पहलू देखने को मिला। अवसर था सीमा सुरक्षा बल के 54 वें स्थापना का समारोह।

इस अवसर पर गृहमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के  जवानों को वीरता पुरस्कार दिया। कांस्टेबल संजीत कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिया जिसे स्वर्गीय संजीत कुमार की पत्नी श्रीमति मंजु शर्मा ने प्राप्त किया।

जब शहीद संजीत कुमार की पत्नी को वीरता पदक लेनें आयीं, तो शहीद संजीत कुमार के बारे में बताया गया। शहीद जवान की पत्नी को पदक और प्रशस्ति पत्र देते हुये श्री राजनाथ सिंह भावुक हो उठे और अपने आंसुओं को रोक न सके। बाद में अपने आंसुओं को पोछते हुये कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होने देश के सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की सराहना की।

Related posts

One Thought to “जब रो पड़े कड़क गृहमंत्री राजनाथ सिंह”

  1. Bhavesh Jha

    Ye desh ke liye atyant dukhad ghari h

Leave a Comment