Breaking News 

चीन सीमा पर तापमान कंट्रोल करने वाली ITBP चौकियां बनाने पर हो रहा है विचार: राजनाथ

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत-चीन सीमा पर शून्य से नीचे के तापमान पर हिमालय की बुलंदियों पर पहरे दे रहे आईटीबीपी जवानों के लिए 50 ताप नियंत्रित चौकियां बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. सिंह ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी ) के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में बल के जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए बल की क्षमता बढ़ाने के लिए कई अन्य कदमों का एलान किया. इन कदमों में अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 25 सीमा सड़कों का निर्माण शामिल है.

भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के कराकोरम दर्रे से ले कर अरूणाचल प्रदेश के जाचेप ला में 176 सीमा चौकियां हैं. सिंह के अनुसार सरकार प्रस्तावित नई चौकियों में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रखने की प्रौद्योगिकी इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है. ये चौकियां ज्यादा ऊंचाइयों वाले इलाकों में स्थित हैं जहां आईटीबीपी के जवान बर्फ की आंधियों और शून्य से भी कम तापमान का सामना करते हैं.

Related posts

Leave a Comment