चीन वन बेल्ट वन रोड पर मई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की उच्च स्तरीय भागीदारी चाहता है
वन बेल्ट वन रोड के तहत चीन यूरोप, एशिया और अफ्रीका में आपसी संपर्क स्थापित करने की पहल कर रहा है। चीन इस महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का समर्थन हासिल करने के लिए यह इस सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि, भारत इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर सावधानी बरत रहा है। खासकर इसलिए कि इसमें पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाला चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर भी शामिल है।
इसके अलावा दिल्ली ने वन बेल्ट वन रोड पर इसलिए भी रजामंदी नहीं जताई है क्योंकि पेइचिंग इसके जरिए क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। भारत ने चीन-पाक इकनॉमिक कॉरिडोर के खिलाफ लगातार विरोध दर्ज कर रहा है। भारत की नजर में यह कॉरिडोर संप्रभुता के सवाल को चुनौती देने वाला है।

