घूमने का है मन, तो जाएं वृंदावन घूमने, मन हो जाएगा प्रसन्न, जानिये कैसेंFeatured Article News Travel 

घूमने का है मन, तो जाएं वृंदावन घूमने, मन हो जाएगा प्रसन्न, जानिये कैसें

यमुना नदी के किनारे बसा वृन्दावन सबसे पुराने और प्राचीन शहरों में से एक है। धार्मिक मान्यता के आधार पर इस शहर का बहुत महत्व है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अपना बचपन यहीं पर बिताया था। इस जगह पर श्री कृष्ण और देवी राधा को समर्पित कई मंदिर हैं। यहां बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन टेम्पल और दूसरे कई मंदिर शामिल हैं। ज्यादातर लोग वीकेंड के दौरान यहां जाने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि वृंदावन जाने में कितना खर्चा होता है और यहां घूमने के लिए कितने दिन चाहिए।

वृंदावन जाने का ये आता है खर्चा

घूमने-फिरने में कितना खर्च होगा ये पूरी तरह से ट्रैवलर पर डिपेंड करता है। अगर आप वृंदावन दो दिनों के लिए जाने का मन बना रहे हैं तो आप वृंदावन की यात्रा को 3,000 से 4,000 रुपये में कम से कम में कर सकते हैं। वृंदावन में खानपान का ज्यादा खर्च नहीं होगा। आप 800 से 1000 रुपये में यहां पूरे दिन का खाना खा सकते हैं।

खास बात

अगर आप होटल का कमरा लेते हैं तो ये कम से कम 1,000 रुपये का होगा। इसके अलावा आप चाहें तो यहां धर्मशाला में भी रुक सकते हैं। इसके अलावा एक मंदिर से दूसरे मंदिर तक जाने के लिए रिक्शा लेते हैं तो दिनभर में आपके 200 रुपये खर्च होंगे। प्रसाद आप अपनी सुविधा के मुताबिक ले सकते हैं।

वृंदावन घूमने के लिए यह है समय

आपको बता दें कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, पागल बाबा मंदिर, सेवा कुंज, निधिवन, गोवर्धन पर्वत जैसे कई फेमस स्थल हैं। जहां आप यात्रा के दौरान दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आप कुछ मेन मंदिरों में ही दर्शन करना चाहते हैं तो 2 दिन बहुत हैं। लेकिन अगर आप वृंदावन को पूरी तरह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो 5 से 7 दिन का समय लेकर चलें। दिल्ली में रह रहे लोग एक दिन में भी बांके बिहारी के दर्शन करके लौट जाते हैं।

Related posts

Leave a Comment