गाजीपुर में बड़ा हादसा, चलती बस में गिरा हाइटेंशन तार, हुआ हादसा, पढ़िये खबर
यूपी के गाजीपुर में बस पर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। इसमे कई जिंदा जल गए। मऊ जिले के खिरिया काझा गांव निवासी नंदू पासवान की बेटी की थी शादी ,विवाह गाजीपुर जिला के मरदह थाना क्षेत्र के महाहरे शिव मंदिर में आयोजित था । मौके पर जिले के डीएम और एशपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। बस मऊ के कोपागंज से बारात लेकर मरदह के महाहर धान पर आ रही थी।
लोग लगे चीखने चिल्लाने
बस कच्चे रास्ते से आ रही थी तब यह हादसा हो गया। जब बस बस कच्चे रास्ते से आ रही थी तब 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की बपेट में बस आ गई। बस में तार सटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगी अंदर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगे । कुछ लोग कूद पड़े तो कुछ लोग उसी मै फंस गए।
हुआ मुआवजे का ऐलान
इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते बस में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
बस में 38 से अधिक लोग सवार थे। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया है। CM योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादमे में सभी मृतक व्यक्तियों के परिवार जन को 5-5 लाख का मुआवजा देनें का फैसला किया है। झुलसे लोगों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कई लोगों को मऊ के अस्पतालों में भी भेजा जा रहा है।

