गंगासागर मेले में भगदड़ से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी
प्रसिद्ध गंगासागर मेले में एक बार फिर मकर संक्रांति के मौके पर भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घायलों में तीन हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि राज्य सरकार ने गंगासागर में भगदड़ मचने की खबर को गलत बताया है, सरकार का कहना है कि श्रद्धालुओं की मौत ‘नैचुरल डेथ’ है. सरकार ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया.

