कुलभूषण जाधव केस में बड़ा फैसला, आईसीजे ने लगाई पाकिस्तान को फटकार
कुलभूषण जाधव मामला देश में इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के द्वारा आज पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई गई है। पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि जल्द ही कुलभूषण मामले में कोई बड़ा फैसला आएगा लेकिन अभी राहत की खबर नहीं आई है फिर भी भारत के लिए एक उम्मीद की किरण आज जरूर दिखी जिसने कुलभूषण जाधव केस में बड़ा फैसला सुनाया गया है।
क्या कहा आईसीजे ने –

कुलभूषण जाधव केस का मामला पिछले कई सालों से चर्चा का विषय बना हुआ है और अभी तक कुलभूषण को कोई नया नहीं मिल पाया है वहीं पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण को काउंसलर एक्सेस भी नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से आज आईसीजे ने कड़ी आपत्ति जताई है।
कारगिल वीरों की कहानी को बयां करने वाली पहली ट्रेन रवाना
जी हां, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के द्वारा पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए यह कहा गया है कि कुलभूषण जाधव की फांसी के बारे में पाकिस्तान एक बार पुनर्विचार करें साथ ही साथ सबसे खास बात यह रही की काउंसलर एक्सेस ने दिए जाने को संज्ञान में लेते हुए भी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने पाकिस्तान को लताड़ा। सुनवाई के दौरान इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में मौजूद 16 जिलों में से 15 जज भारत के पक्ष में दिखे और उनका यही मानना था कि पाकिस्तान के द्वारा कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने के आदेश पर पुनर्विचार करने को कहा है।
संसद में एनआईए बिल के दौरान आपस में भिड़ गए अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी
गौरतलब है कि बुधवार की शाम को आए इस फैसले से भारतीय लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और भारत के लोगों में कुलभूषण जाधव के वापस लाए जाने के उम्मीद की किरण भी जगी है फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई बड़ा फैसला नहीं सुनाया गया है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही भारत के पक्ष में यह फैसला आ सकता है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

