कश्मीर में ISIS का पहला जत्था तैयार, सोशल मीडिया से हुआ खुलासा: सुरक्षा एजेंसी
दुनिया में इंसानियत के लिए खतरा बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत में भी अपनी जड़ें जमा ली हैं. कश्मीर में इस आतंकी संगठन का पहला ग्रुप तैयार हो गया है. ऐसा एक ट्विटर हैंडल में जारी किए गए वीडियो से पता चला है. सुरक्षा एजेंसियों ने इस ट्विटर हैंडल को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है. 23 अक्टूबर को एक ट्वीट किया गया था. यह ट्विटर हैंडल जैक मूसा का है. जैक मूसा ने अपने पेज पर आईएसआईएस के पोस्टर, बैनर लगाते हुए पहले ग्रुप की घोषणा की थी. जैक मूसा ने ‘Bayah from Kashmir’ नामक एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इस्लामिक स्टेट की विचारधारा को कश्मीर में फैलाने की बात कही गई है.
रक्षा सूत्रों से मिली जानाकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को एक ऐसा ट्विटर हैंडल हाथ लगा था जिसमें एक वीडियो के माध्यम से यह दावा किया गया कि कश्मीर में आईएसआईएस का पहला ग्रुप तैयार हो गया है. कश्मीर के युवाओं और वहां फैले आंतकियों का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है.

