Breaking News 

कश्मीर झड़पों में एक एसपी व डीएसपी सहित 80 लोग घायल हो गए

कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिनभर जारी रहीं झड़पों में एक एसपी व डीएसपी सहित 80 लोग घायल हो गए। घायलों में 45 पुलिसकर्मी व 35 प्रदर्शनकारी शामिल हैं। दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच, अलगाववादियों के बंद के आह्वान पर 117वें दिन भी वादी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। किसी जगह कोई बड़ी हिंसक घटना नहीं हुई और न ही राष्ट्रविरोधी जलूस निकले थे। अलबत्ता, बुधवार को स्थिति कुछ बदल गई। दोपहर बाद तक बंद का असर अन्य दिनों की तरफ सिर्फ दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों तक ही सीमित रहा।

Related posts

Leave a Comment