News 

और अमीर हुए मार्क जकरबर्ग!

मार्क ज़ुकेरबर्ग यह वह नाम है जिन्होंने डिजिटल क्षेत्र की दुनिया में और सोशल नेटवर्किंग नेटवर्किंग की दुनिया में एक बड़ा आयाम स्थापित किया है और उसके साथ-साथ ही डिजिटल क्षेत्र में क्रांति भी लाए हैं । मार्क ज़ुकेरबर्ग फेसबुक के संस्थापक हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनरिज़ इंडेक्स 2012 में शुरू हुआ ।इसका प्रमुख कार्य यह है कि यह विश्व मे लगभग 500 सबसे अमीर लोगो के मूल्यों को ट्रैक करके उनका एक सूचकांक निकालता है ।फेसबुक के संस्थापक मार्क इलियट ज़ुकेरबर्ग को ब्लूमबर्ग बिलियनरिज़ इंडेक्स में इस वर्ष तीसरा स्थान मिला है।

फेसबुक के संस्थापक ने अपने उपलब्धि पर प्रसन्नता दिखाते हुए कहे कि यह मुक़ाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स और फेसबुक मेसेजिंग एप्पलीकेशन और फेसबुक पर अटूट भरोशा करने के वजह से मिला ।उन्होंने फेसबुक यूजर्स और अपने समूह को धन्यवाद दिया ।

फेसबुक एक सोशल नेटवर्किंग और मेसेजिंग एप्लीकेशन है।इस एप्लीकेशन पर हम व्यक्तिगत तथा सामाजिक रूप से जानने वाले लोगों के साथ अपनी पिक्चर और अन्य चीजें को साझा करते हैं इन पर हम दोस्त बना सकते हैं और अपने विचार का साझा भी कर सकते है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने मित्रों परिजनों व दूर देश में रहने वाले मित्रों से भी एक सोशल नेटवर्किंग साइट के द्वारा जुड़े रहते हैं और अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं यह एप्लीकेशन युवाओं में पूरी तरह से प्रचलित हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनरिज़ इंडेक्स द्वारा विश्व में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति अमेज़न के जेफ़ बेजोस है। यह अमेजन के संस्थापक हैं ।इसके साथ साथ ही जेफ बेजोस अमेज़न डॉट कॉम के बोर्ड अध्यक्ष हैं और अमेज़न के मुख्य कार्यकारी है ये विश्व में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है।

ब्लूमबर्ग बिलियनरिज़ इंडेक्स के विश्व में सबसे अधिक अमीर व्यक्ति और इंडेक्स में सबसे पहला स्थान पाने वाले व्यक्ति माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक सह संस्थापक बिल गेट्स है । इनकी अब तक की संपत्ति लगभग 92.8 USD बिलियन डॉलर है

Related posts

Leave a Comment