एलोवेरा का वास्तु शास्त्र में है ये महत्व, कई बाधाओं को करता है दूर, जानियेंFeatured Article Knowledge 

एलोवेरा का वास्तु शास्त्र में है ये महत्व, कई बाधाओं को करता है दूर, जानियें

हम जानते है कि वास्तु शास्त्र में हर चीज को विशेष महत्व दिया गया है। वहीं, इस शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़-पौधों में भी एक ऊर्जा होती है जो घर के सदस्यों की तरक्की में अहम भूमिका निभाती है। उन्हीं पौधों में से एक है एलोवेरा। एलोवेरा सिर्फ सेहत और सेहत के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार इसे सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना गया है जो प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। तो आइए आज हम आपको इस पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताते हैं।

बाधाएं होती है दूर

मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। सफलता में आने वाली बाधा भी दूर हो जाती है।

इस दिशा में लगाएं

वास्तुशास्त्र के अनुसार इस पौधे को पश्चिम दिशा में लगाना शुभ रहेगा। इसके अलावा अगर किसी कारणवश आप इसे पश्चिम दिशा में स्थापित नहीं कर सकते तो आप इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने में भी स्थापित कर सकते हैं।

खास बात

यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर में स्थापित करने से वातावरण शुद्ध होता है और घर में शांति का माहौल भी बनता है। इसके अलावा पौधों से घर में धन का आगमन होता है। जो एक तरह से अच्छा माना जाता है।

 

Related posts

Leave a Comment