इस तरह घर पर बनाएं मलाई खाजा, मन हो जाएगा प्रसन्न, जानियें रेसिपी
सामग्री
डेढ़ कटोरी मैदा
1/2 कटोरी मलाई
2 कटोरी शक्कर
1/2 छोटी चम्मच पिसी इलायची
1/2 कटोरी बादाम और पिस्ता
चुटकीभर नमक
1/2 कटोरी घी मोयन के लिए
तलने के लिए घी
चांदी का वर्क
विधि
इसको बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को छान लें। उसमें मोयन वाला घी और नमक मिलाकर मिक्स करें और मलाई की मदद से पूड़ी के आटे की तरह गूंथ लें। फिर 20 मिनट के लिए सूती कपड़े से ढककर रख दें। अब शक्कर डूब जाए इतना पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथ के अंगूठे से बीच में थोड़ा-सा दबाकर तैयार करके रख लें। इसके अलावा बड़े आकार की रोटी बेल कर उन्हें तिरछे समोसे के आकार में भी काटा जा सकता है। एक कड़ाही में घी गरम करके मध्यम आंच पर तलें। ध्यान रखें कि खाजे की सिकाई अच्छी तरह से होनी चाहिए। अब इन्हें चाशनी में डुबोकर निकाल लें। ऊपर से बादाम-पिस्ता बुरककर चांदी के वर्क से सजाएं। जिसे खाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

