Breaking News 

इराक-ईरान सीमा पर भीषण भूकंप

ईरान-इराक सीमा पर आए भीषण भूकंप में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 7.3 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र इराकी शहर हलबजा से 31 किलोमीटर दूर था.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात 9.20 बजे आए इस भूकंप के झटके कई इरानी शहरों में भी महसूस किए गए और कम से कम आठ गांव तबाह हो गए. इस कारण कई स्थानों में शहर मलबे में तब्दील हो गए और कई जगहों पर भूस्खलन की भी खबर है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में खासी दिक्कतें आ रही हैं.

ट्विटर पर भी कई लोगों ने इस भूकंप से जुड़े कई वीडियो डाले हैं, जिसमें हिलती इमारतों से भागते लोग और कई मलबे में तब्दील हो चुकी इमारतें दिख रही हैं. पहला वीडियो कुवैत का है, जहां एक रेस्त्रां में बैठे लोग घबराकर वहां से निकलते दिख रहे हैं.

Related posts

Leave a Comment