इन 3 सफल व्यक्तियों की कहानी जो बदल देगी आपकी जिंदगी
दोस्तों, हर इंसान के जिंदगी में एक ऐसा समय जरूर आता है जब सभी चीजें आपके विरोध में हो जाती है और चारों तरफ से बस निराशा ही निराशा हाथ लगती है। परिस्थितियां बिलकुल आपके प्रतिकूल हो जाती हैं। लेकिन अगर सही मायने में देखा जाये तो, विफलता सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।
अगर आप इतिहास के पन्नों को पलट कर देखेंगे तो, पूर्व में जितने भी बिजनेसमैन, महान वैज्ञानिक और महापुरुष हुए हैं वो अपनी जिंदगी में सफल होने से पहले लगातार कई बार विफल हुए हैं। जब भी हम अपनी जिंदगी में सफल होने के लिए प्रयास कर रहे होते हैं तो जरूरी नहीं की हमें सफलता तुरंत मिल ही जाए। परिणाम कभी-कभी बिलकुल ही विपरीत भी हो सकता है, जिससे हमारे टुटने की संभावना ज्यादा रहती है।
लेकिन इस वजह से अगर आप प्रयास करना ही छोड़ देंगे तो, क्या आप कभी सफल हो सकते हैं? बिलकुल भी नहीं। इसलिए हम जिस भी काम में लगे हों निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। तो आइए हम आपको 3 ऐसे सफल व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कैसे बार-बार विफल होने के बाद भी अपना मुकाम हासिल किया।
हेनरी फोर्ड, जो बिलियनेर और विश्वप्रसिद्ध फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हैं। सफल होने से पहले फोर्ड पांच अन्य बिजनेस में फेल हुए थे। अगर कोई और होता तो पांच बार अलग-अलग बिजनेस में असफल होने और कर्ज में डूबने के कारण टूट जाता। लेकिन फोर्ड ने ऐसा नहीं किया और आज वो एक बिलियनेर कंपनी के मालिक हैं।
अगर असफलता की बात करें तो थॉमस अल्वा एडिसन का नाम सबसे पहले ही आता है। लाइट बल्ब बनाने से पहले उन्होंने लगभग 1000 प्रयोग किये थे जो कि विफल रहे।
अल्बर्ट आइंस्टाइन जो 4 साल की उम्र तक कुछ बोल नहीं पते थे और 7 साल की उम्र तक निरक्षर थे। लोग उनको दिमागी रूप से कमजोर मानते थे लेकिन अपनी थ्योरी और सिद्धांतों के बल पर वो दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक बने।
अब जरा सोचिए कि हेनरी फोर्ड अगर पांच-पांच बिजनेस में लगातार असफल होने के बाद निराश होकर बैठ जाते, प्रयास करना ही छोड़ देते, या एडिसन लगातार 999 विफल प्रयोग के बाद उम्मीद ही छोड़ देते और आइंस्टाइन खुद को दिमागी रूप से कमजोर मान के बैठ जाते तो क्या वे सफल हो पाते?
तो दोस्तों असफलता ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है। असफलता ही इंसान को सफलता की मार्ग दिखती है। किसी महापुरुष ने कहा है-
जितने वाले कभी हार नहीं मानते और हार
मानने वाले कभी जीत नहीं सकते।
तो दोस्तों कभी भी हमें अपने भाग्य और परिस्थितियों को कोसने के बजाए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। अगर हम किसी भी काम में असफल हो रहे हैं तो फिर से दोगुनी मेहनत और लगन के साथ प्रयास करना चाहिए, क्योंकि ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’।
Writer at India Alive

