आतंकियों की मदद पर पाकिस्तान को अमेरिकी सेनेटर्स की फटकार
अमेरिकी सेनेटर्स ने आतंकियों को समर्थन देने पर पाकिस्तान की खिंचाई की है। टॉप अमेरिकी सेनेटर्स का कहना है कि जब तक अफगानिस्तान से संचालित होने वाले चरमपंथी गुटों को पाकिस्तान सहायता देना बंद नहीं करता है तब तक अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं जीत पाएगा।
अफगानिस्तान पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान पावरफुल सेनेट आर्म्ड सर्विसेज कमिटी के रैंकिंग मेंबर जैक रीड ने कहा, ‘अगर हमें अफगानिस्तान में आतंक के खिलाफ लड़ाई जीतनी है तो पाकिस्तानी को अफगानिस्तान के चरमपंथी गुटों को जानबूझकर या अप्रत्यक्ष रूप से की जाने वाली सहायता को बंद करना होगा।’

