Breaking News 

आतंकवाद को शह देना चीन के लिए नुकसानदेह, मसूद अजहर मामले पर भारत ने कहा

पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में एक वैश्विवक आतंकवादी नामित कराने की कोशिश में चीन के एक बार फिर से अड़ंगा डालने पर भारत ने गुरुवार (2 नवंबर) को तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा कि संकुचित उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को शह देना कम दूर दृष्टि वाला कदम और नुकसानदेह है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सख्त शब्दों वाले एक बयान में कहा कि हम इस बात को लेकर बहुत निराश हैं कि एक बार फिर से एक देश ने मसूद अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी नामित करने के विषय पर अंतरराष्ट्रीय आमराय को बाधित कर दिया. हालांकि, बयान में चीन का नाम लिया गया है.

कुमार ने कहा कि भारत का यह पुरजोर मानना है कि दोहरा मानदंड और चयनात्मक रुख आतंकवाद से लड़ने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संकल्प को सिर्फ कमतर ही करेगा.  ‘‘हम सिर्फ यह आशा कर सकते हैं कि यह महसूस किया जाए कि संकुचित उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को शह देना कम दूर दृष्टि भरा कदम और नुकसानदेह, दोनों है.

Related posts

Leave a Comment