आज शपथ लेंगे ‘महामहिम’ रामनाथ कोविंद,
देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में आज रामनाथ कोविंद शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री, प्रणब मुखर्जी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की मौजूदगी में देश के नए राष्ट्रपति अपना कार्यभार संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे. तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री महामहिम की शपथ के साक्षी बनेंगे. भारत के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है. राष्ट्रपति भवन से लेकर राजपथ और संसद भवन में खास तैयारियां की गई हैं. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा और करीब दोपहर सवा 2 बजे तक चलेगा.

