Breaking News 

आज केरल CM के गांव में उतरेंगे अमित शाह

केरल में RSS-BJP की हत्या के खिलाफ बीजेपी पूरी ताकत के साथ संघर्ष करने के लिए जमीन पर उतर चुकी है. यही वजह है कि केरल का सियासी तापमान काफी गर्म हो गया है. बीजेपी ने राज्य में राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ जनसुरक्षा यात्रा शुरू की है. जनसुरक्षा यात्रा का आगाज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया और करीब 10.4 किमी यात्रा की है. दूसरे दिन बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ पहुंचे और तीसरे दिन गुरुवार को दोबारा से अमित शाह जनसुरक्षा यात्रा में शामिल होंगे.

अमित शाह आज केरल के वामपंथी CM पिनरायी विजयन के गांव जाएंगें, जो कन्नूर जिले में है. अमित शाह राजनीतिक हिंसा में जिन RSS-BJP कार्यकर्ताओं की हत्याए हुई हैं, उनके परिवारों से मिलेंगे. इसके अलावा CM के गांव में एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

बीजेपी का आरोप है कि पिछले 17 साल में केरल में भाजपा और संघ के 120 कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है. इनमें से 84 अकेले कन्नूर में हैं. विजयन के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके गृह जिले में 14 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. यही वजह है कि बीजेपी अध्यक्ष का CM के क्षेत्र में उतरकर चुनौती देंगे.

Related posts

Leave a Comment