Breaking News 

आज और कल देश की सड़कों पर नहीं चलेंगे 93 लाख ट्रक, 50 लाख बसें

ट्रांसपोर्ट पर जीएसटी स्पष्ट न होने के चलते और बढ़ी हुई डीजल की कीमतों के लेकर देश भर में ट्रक ऑपरेटर्स ने हड़ताल कर दी है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर रविवार रात 12 बजे से ही हड़ताल शुरू हो गई. इस दौरान अगले दो दिनों तक माल बुकिंग और डिलीवरी नहीं की जाएगी.  ट्रांसपोटर्स डीजल-पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं.  एआईएमटीसी के बैनर तले देश भर के करीब 93 लाख ट्रक सड़कों पर नहीं दिखाई देंगे.

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष एस के मित्तल ने संवाददाताओं से कहा, “ट्रांसपोर्टरों ने सरकारी अधिकारियों के उदासीन रुख, जीएसटी, डीजल कीमतों और भ्रष्टाचार को देखते हुये 9 और 10 अक्तूबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है.” ट्रांसपोर्टरों के सर्वोच्च निकाय एआईएमटीसी ने करीब 93 लाख ट्रक परिचालकों और लगभग 50 लाख बस और पर्यटक परिचालकों का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया है. वहीं, ट्रांसपोर्टरों की दूसरे संगठन अखिल भारतीय ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने एआईएमटीसी का समर्थन करने की बात कही.

Related posts

Leave a Comment