अमेजन सैमसंग के इस फोन पर दे रहा भारी डिस्काउंट, ये है मॉडल
आपको बता दें कि अमेजन डील्स के तहत 6000mAh बैटरी वाली वाले सैमसंग के 5G फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर और डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, डिस्काउंट चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन्स को बेहद कम मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है।
सैमसंग का M14 5G
Samsung के इस 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 6GB तक RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन Android 13 पर रन करता है। इसमें पावरफुल Exynos 1330 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। फोन की कीमत 12,490 रुपये से शुरू है। इसे अमेजन से 606 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट है।
मॉडल F14 5G
Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन में जंबो 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन Android 13 पर रन करता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Exynos 1330, Octa Core प्रोसेसर मिलता है। फोन 6.6 इंच के Full HD+ डिस्प्ले से लैस है। इसकी कीमत अमेजन पर 12,899 रुपये है। इसे 625 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। Citi बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट है।
गैलेक्सी M34 5G
सैमसंग के इस 5G फोन में 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन Android 13 पर रन करता है। इसमें 6.5 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन पावरफुल Exynos 1280 Octa Core प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। इसे 776 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। फोन पर OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। बता दें कि इन सभी स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।

