अभिनेता आशुतोष राणा पाक आर्टिस्ट बैन मुद्दे पर अपने विचार रखे
पाक कलाकारों और खिलाड़ियों का जिस आदर सम्मान से जो स्वागत होता है, जिस तरह से उन्हें ट्रीट किया जाता है वह कभी अपने देश में जाकर इस बात का जिक्र नहीं करते…’ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर आशुतोष राणा ने पाक आर्टिस्ट को बैन करने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे कलाकारों को बैन करना सही जो एक बार भी अपनी सरकार से जाकर इस बात की गुजारिश नहीं करते कि भारत में हमेशा उनके साथ अच्छा बर्ताव हुआ है तो आप इस तरह के आतंकी हमले को रोकें. आशुतोष ने आगे कहा कि हमारी सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान से अपना हर नाता तोड़ ले चाहे वो व्यापारिक हो राजनीतिक या फिर काई और. उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान को यह बात अच्छे से समझा दे कि हमें आपके देश से आने वाले रेवेन्यू की कोई जरूररत नहीं. आशुतोष राणा ने इस बात का जिक्र दरअसल इस मंच पर मौजूद प्रह्लाद कक्कड़ के बयान कि ‘फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ पैसा समझ आता है’ पर किया l

