Breaking News 

अब अंतरिक्ष में ‘सबके साथ’ के लिए SAARC देशों को 450 करोड़ का सैटेलाइट तोहफे में देंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा से सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है और उसका ये मूलमंत्र सिर्फ देश के भीतर नहीं, बल्कि वैश्विक परिवेश और अड़ोस-पड़ोस के देशों के लिए भी है. पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा ‘भारत ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है. जब हम सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं तो वो सिर्फ भारत के अंदर के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक परिवेश और खासकर हमारे अड़ोस-पड़ोस के देशों के लिए भी है.’

ये पहली बार है जब नई दिल्ली दक्षिण एशियाई देशों के लिए 450 करोड़ रुपये के एक खास तोहफे के जरिए अभूतपूर्व समतापमंडलीय कूटनीति को अपना रहा है. अंतरिक्ष में अपने लिए एक अलग स्थान बना रहा भारत इस सप्ताह दक्षिण एशिया उपग्रह के माध्यम से अपने पड़ोसियों को एक नया उपग्रह उपहार में देने वाला है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के लिए अपना दिल खोल रहा है.

Related posts

Leave a Comment