Breaking News News 

अखिलेश-मायावती में मतभेद बढ़ा? बुआ ने बबुआ को दिया झटका…

उत्तर प्रदेश में हालहीं में हुये राज्यसभा चुनावों में मायावती की पार्टी बसपा को एक भी सीट नहीं मिल सकी। कहा जाता है कि मायावती इससे ख़ासी नाराज है। एक खबर के अनुसार, अब बुआ ने बबुआ को झटका दे दिया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कल एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ लड़ेगी लेकिन उपचुनावों में बीएसपी उस तरह से नहीं कार्य करेगी जैसे कि उसने गोरखपुर-फूलपुर उपचुनावों में किया था।

इस बयान से आने वाले उपचुनावों कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा में सपा कि मुश्किलें बढ़ सकती है और अब इन उपचुनावों में सपा को अकेले ही उतरना पड़ेगा। अगर मायावती-अखिलेश में ऐसे ही मतभेद चलते रहे तो लोकसभा चुनाव भी ये लोग साथ लड़ पाएंगे कि नहीं, देखने की बात होगी।

मायावती अपने जोड़तोड़ वाली राजनीति के लिए जानी जाती हैं। अब देखने की बात यह है कि बसपा सपा का यह गठजोड़ किस करवट बैठता है।

स्रोत: न्यूज़ रूम पोस्ट

Related posts

Leave a Comment